मेघनगर में 6 अक्टूबर से तीन दिवसीय हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार

0

लोहित झामर, मेघनगर

आश्रम-थांदला रोड स्थित रेलवे ब्रिज के सामने 6 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक तीन दिवसीय हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कथा का वाचन परमपूज्य गुरुदेव श्रीधर जी बैरागी, पीठाधीश्वर श्री बालाजी धाम गड़ावदिया के मुखारविंद से किया जाएगा।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक हनुमान कथा का आयोजन होगा। वहीं रात्रि 8 बजे से 9 बजे तक दिव्य दरबार लगाया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ ले सकेंगे।
कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
तीन दिवसीय आयोजन का शुभारंभ प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा के साथ किया जाएगा। कलश यात्रा शंकर मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ कथा का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। परमपूज्य गुरुदेव श्रीधर जी बैरागी ने भी कथा स्थल का निरीक्षण किया और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर हनुमान कथा एवं दिव्य दरबार का लाभ लें और इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.