कट्टीवाड़ा में अवैध शराब परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

गोपाल राठौर कठ्ठीवाड़ा

कट्टीवाड़ा पुलिस ने 29 सितंबर की रात मुखबिर की सूचना पर ग्राम रठौड़ी के कच्चे रास्ते से अवैध शराब ले जा रही एक मारुति ईको गाड़ी (GJ 06 HS 2663) को घेराबंदी कर पकड़ा।

वाहन चालक दिनेश पिता लालजीभाई पलास भील (उम्र 33 वर्ष), निवासी जिला दाहोद (गुजरात) के पास परिवहन का कोई वैध परमिट नहीं मिला।

जांच में वाहन से माउंट 6000 बीयर की 16 पेटी (192 बल्क लीटर, कीमत ₹38,400) और लंदन प्राइड शराब की 4 पेटी (34.56 बल्क लीटर, कीमत ₹19,200) बरामद हुईं। कुल 226.56 बल्क लीटर शराब (मूल्य ₹57,600) तथा ₹5 लाख मूल्य का वाहन सहित कुल ₹5,57,600 की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया। थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी सहित टीम की इस कार्रवाई में मुख्य भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.