थाने के पास से अज्ञात चोर ने उड़ाई बाइक, CCTV में कैद हुई वारदात

0

गौरव कटकानी, कालीदेवी

ग्राम कालीदेवी में बीती रात तड़के करीब 4 बजे अज्ञात चोर द्वारा घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा में पदस्थ हंसराज राठौर (निवासी: कालीदेवी पुलिस थाने के पास) रोज की तरह अपनी होंडा शाइन बाइक (क्रमांक MP 45 MM 8623) घर के बाहर खड़ी करके सोए थे। सुबह जब वे बाहर आए तो वाहन मौके से गायब मिला।

आसपास तलाश करने के बाद जब पीड़ित ने अपने घर पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें तड़के करीब 4 बजे एक अज्ञात व्यक्ति बाइक ले जाते हुए साफ नजर आया।

पुलिस के नाइट विजन कैमरों के एंगल पर उठे सवाल

इस मामले में पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की एक बड़ी खामी भी सामने आई है। कालीदेवी थाने के बाहर मुख्य सड़क पर जो नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं, उनमें केवल सामने का सीमित हिस्सा ही कवर होता है। कैमरों के एंगल ऐसे हैं कि न तो इंदौर की ओर जाने वाली दिशा का फुटेज मिलता है और न ही झाबुआ की ओर का। इस तकनीकी खामी के चलते चोरों के भागने की दिशा का पता लगाने में परेशानी आ रही है। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.