शिव मंदिर प्रांगण में नवदुर्गा समिति का गठन हुआ, राजेश कहार बने अध्यक्ष

0

ब्रजेश श्रीवास्तव छकतला 

बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आगामी नवरात्रि महोत्सव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व को पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाना। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों और भक्तजनों की सर्वसम्मति से ‘ नवीन नवदुर्गा समिति’ का गठन किया गया। नवगठित समिति में राजेश कहार को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया इसके साथ ही, जोगिन्द्र सस्तिया और अभिषेक वाघेला को उपाध्यक्ष चुना गया, समिति में कोषाध्यक्ष के रूप में अश्विन राठौड़ (लाला भाई) और ब्रजेश श्रीवास्तव कार्य करेंगे। सचिव पद की जिम्मेदारी मिन्टू हलदार को और सह-सचिव की जिम्मेदारी राजेश चौकीया को दी गई है।

नवरात्रि आयोजन को सफल बनाने और समिति को उचित मार्गदर्शन देने के लिए 11 सदस्यीय संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया। इस मंडल में पुजारी शंकर लाल मात्रे, सरपंच सुरेश ठकराला, रमणलाल वाणी, भुपेन्द्र राठौड़ और मुकेश चौहान (पटेल) सहित अन्य प्रमुख लोगों को शामिल किया गया है।

उत्सव की सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 25 से अधिक सदस्यों वाली एक विस्तृत पांडाल समिति भी बनाई गई है। इस समिति में राकेश सस्तिया, हमिद बन्दौड़, सुभाष पटेल, जसु भाई और योगेश वाघेला सहित कई अन्य सदस्य शामिल हैं। इसके अलावा, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आयोजन के दौरान प्रतिदिन आरती की विशेष प्रसादी राहुल ठकराव की ओर से की जाएगी।

बैठक में पिछले वर्ष की नवरात्र समिति के अध्यक्ष रहे पियूष वाणी ने एकत्रित की गई राशि एवं खर्च की गई राशि का हिसाब नगर के गणमान्य नागरिकों के बीच रखा एवं नवीन अध्यक्ष राजेश भाई कहार को शुभकामनाएं दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.