ग्राम पंचायत उमरकोट में गांधी जयंती पर शांतिपूर्ण ग्राम सभा का आयोजन

0

डाॅ. एस. खान, उमरकोट

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत उमरकोट में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह सभा पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और इसमें किसी भी प्रकार का कोई वाद-विवाद नहीं हुआ। बैठक में पूर्व सरपंच मोहन डामोर, युवा कांग्रेस सदस्य विजय पटेल, मनोज राठौड़, सरपंच प्रतिनिधि गजराज सिंह डामोर, गुमान डोडियार, पदम डोडियार, खेलसिंह डामोर, मंगेश पटेल, हीरा पटेल और गेंदलाल सहित अन्य ग्रामीण प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ग्राम सभा के दौरान प्राथमिक शाला उकाला के प्रधान शिक्षक विजेंद्र गुप्ता द्वारा पंचायत में स्कूल से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही, पंचायत के अंतर्गत बीड़ फलिया में स्टॉप डैम को बंद करने के संबंध में भी ग्रामीणों द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु पंचायत को आवेदन दिया गया। गांधी जयंती के इस विशेष अवसर पर ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया और ‘सेव द ट्री’ का नारा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके अलावा, स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों के साथ मिलकर पंचायत परिसर में झाड़ू लगाई गई और साफ-सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

आयोजन के दौरान ग्राम पंचायत की सरपंच निर्मला डामोर और उपसरपंच सपना राठौड़ ने नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण के बारे में उपस्थित ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। इस ग्राम सभा में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, स्कूल के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण जनता उपस्थित रही। संपूर्ण कार्यक्रम की यह जानकारी पंचायत के सहायक सचिव रतनसिंह वास्केल द्वारा प्रदान की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.