आलीराजपुर की रिद्धि मूर्ति का MPCA अंडर-19 कैंप के लिए चयन

0

आलीराजपुर। आलीराजपुर की युवा क्रिकेट खिलाड़ी रिद्धि मूर्ति ने अपनी मेहनत और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। रिद्धि को मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के महिला अंडर-19 टीम के कैंप के लिए चयनित किया गया है। यह उपलब्धि अलीराजपुर के क्रिकेट प्रेमियों और खेल जगत के लिए गर्व का विषय है।

रिद्धि पिछले तीन वर्षों से MPCA के अंडर-15 स्तर के कैंप और प्रतियोगिताओं से जुड़ी रही हैं और लगातार अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी एवं क्षेत्ररक्षण से प्रभावित करती रही हैं। अंडर-15 स्तर पर निरंतर अच्छे प्रदर्शन के बाद अब उन्हें अंडर-19 स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला है। रिद्धि एक बैटिंग ऑलराउंडर के रूप में खेलती हैं। बल्लेबाजी के साथ वह बाएं हाथ की मीडियम पेस गेंदबाजी भी करती हैं। अंडर-19 स्तर के कैंप में उन्हें उच्च स्तर के खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा, जो उनके क्रिकेट करियर के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रिद्धि की इस उपलब्धि में इंदौर डिविजन क्रिकेट एसोसिएशन (IDCA) और मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। IDCA के माध्यम से उन्हें डिविजन स्तर पर बेहतर खिलाड़ियों के साथ खेलने और अपनी प्रतिभा निखारने के अवसर मिले, जबकि MPCA के कैंप, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उन्हें प्रदेश स्तर पर आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया।

रिद्धि की क्रिकेट यात्रा में अलीराजपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन का भी विशेष योगदान रहा है। स्थानीय स्तर पर मिले अवसरों, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और लगातार अभ्यास ने उनकी नींव मजबूत की। अलीराजपुर जैसे छोटे शहर से निकलकर मध्य प्रदेश के अंडर-19 स्तर तक पहुं�

Leave A Reply

Your email address will not be published.