ग्राम पंचायत उदयपुरिया में मतदाता जागरूकता रैली निकाली

0

परवलिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुरिया, जनपद पंचायत थांदला में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में ग्रामीणजन, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने का संदेश दिया।

रैली में अभियान के नोडल अधिकारी एसडीएम श्री भास्कर गाचले, जनपद पंचायत थांदला के सीईओ श्री देवेंद्र बराड़िया ने नागरिकों को संबोधित किया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, मतदान अवश्य करने तथा लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया, युवामोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, युवा नेता संजय भाबर, सरपंच व मंडल महामंत्री भारत कटारा, सहायक सचिव मसुल वसुनिया सहित बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं, ग्रामीणजन, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.