सोंडवा जनपद पंचायत वार्ड क्रमांक 18 में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की बड़ी जीत, 590वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया

0

सोंडवा। जनपद पंचायत सोंडवा के वार्ड क्रमांक 18 के उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता (दलसिंह नरगांवा) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा समर्थित प्रत्याशी 590वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। परिणाम सामने आते ही कांग्रेस समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता को बधाई दी। नेताओं ने कहा कि यह जीत क्षेत्र की जनता के विश्वास और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।

भाजपा सरकार के बावजूद कांग्रेस की जीत पर महेश पटेल का हमला

आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम भाजपा के लिए गंभीर राजनीतिक संदेश है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जनपद पंचायत अध्यक्ष भाजपा का है, जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का है, विधायक भाजपा के हैं, मंत्री भाजपा के हैं और सांसद भी भाजपा के हैं। इसके बावजूद जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 18 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हार होना जनता के रुझान को स्पष्ट रूप से सामने रखता है।

महेश पटेल ने कहा कि “भाजपा के पास सत्ता और संगठन की पूरी ताकत होने के बावजूद जनता ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। यह परिणाम भाजपा की नाकामी और जनता की नाराजगी को दर्शाता है। जनता अब भाजपा की नीतियों और सरकार की कार्यप्रणाली से ऊब चुकी है।”

उन्होंने कहा कि चुनाव केवल एक वार्ड का परिणाम नहीं है, बल्कि यह जनता के बीच बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत है। आने वाले समय में जनता अपने मुद्दों, अधिकारों और विकास के सवालों पर निर्णय लेगी। महेश पटेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के बीच रहकर किसानों, आदिवासियों, युवाओं, महिलाओं और आम लोगों के मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास के बल पर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि “आने वाले समय में देश और प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा।”

जनता के भरोसे की जीत

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वार्ड क्रमांक 18 का परिणाम जनता के उस विश्वास को दर्शाता है, जो कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी गीता को मिला है। 590 वोटों की जीत को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया और इसे संगठन की मजबूती तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत बताया। वार्ड क्रमांक 18 का यह उपचुनाव स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.