40 मातृशक्तियों ने नर्मदा नदी से जल भरकर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर में किया अभिषेक, नगर में पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

0

ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

श्रावण मास के पावन अवसर पर सर्वत्र कांवड़ यात्राओं और शाही सवारियों का दौर जारी है। इसी कड़ी में छकतला में भी भारी धार्मिक उल्लास देखने को मिला, जहां राठौड़ समाज की महिलाओं ने अपार आस्था और उत्साह के साथ कांवड़ यात्रा निकाली। यह पहली बार है जब राठौड़ समाज की करीब 40 महिलाओं ने नर्मदा नदी के हापेश्वर तीर्थ से कांवड़ में जल भरा और छकतला स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

कांवड़ यात्रा के नगर में आगमन पर मातृशक्ति का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यह पावन यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पहुंची। यहां सभी महिलाओं ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव को नर्मदा का पवित्र जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस आयोजन में मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

छकतला में राठौड़ समाज की महिलाओं की धार्मिक आयोजनों में हमेशा से सक्रिय भूमिका रही है। इस अवसर पर महिलाओं ने समाज की स्वर्गीय कलावती राठौड़ को भी विशेष रूप से स्मरण किया। स्वर्गीय कलावती राठौड़ हमेशा मातृशक्ति के आयोजनों में सबसे आगे रहती थीं और हर कार्यक्रम को बेहतरीन ढंग से संपन्न कराने के लिए उनका समर्पण आज भी सभी के जहन में जीवित है। पुर्व में स्वर्गीय कलावती राठौड़ और शकुंतला राठौड़ ने एक रुपये दिन के हिसाब से गौ ग्रास के लिए गौ सेवकों से एक साल में एक लाख से ज्यादा की राशि एकत्र कर सेमली धाम भेजीं थीं।

आज कलावती राठौड़ की जगह उनकी बहु ममता राठौड़ उनके बतायें गये रास्ते पर चल रहें, समाजजन को साथ लेकर धर्म से जोड़े रख रहें, नये नये आयोजनों को सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.