निजी शिक्षण संस्था के नन्हे मुन्नों ने निकाली कांवड़ यात्रा

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

यह समय श्रावण मास का होकर हिंदू सनातन धर्मावलंबियों के लिए विशेष महत्व रखता है अनेक धार्मिक कार्यों में शिवजी की उपासना का भी महत्व है, जिसमें शिवजी का अभिषेक पूजा अर्चना के साथ ही इस माह में शिवजी का अभिषेक कांवड़ में जल भर कर लाया जा कर अभिषेक किया जाता है, क्षेत्र में प्रतिदिन ऐसे कांवड़ यात्रियों की लंबी लंबी कतारें देखी जा सकती है, इसी क्रम में आज आम्बुआ में संचालित टेलेंट पब्लिक स्कूल के नौ निहालों ने शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्ग दर्शन में संस्था से लगभग दो किलोमीटर दूर त्रिलोकेशवर महादेव मंदिर तक कांवड़ लेकर पैदल चलकर शिवजी का जलाभिषेक किया, रास्ते भर बच्चे हर हर महादेव तथा बोल बम तथा बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है,एक लोटा जल सारी समस्याओं का हल के जय घोष लगाते चल रहे थे, बच्चों की धर्म के प्रति आस्था की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। प्रिंसिपल गजेन्द्र राठौड़, श्वेता राठौर ,करण वास्कले,सोनू अजनार,ज्योति गवली,आरती गहलोत आदि उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.