श्रावण के तीसरे सोमवार को शिवालयों में उमड़ी भीड़, पूजा अर्चना तथा जलाभिषेक किया

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

वर्तमान समय हिंदू सनातन धर्म तथा भगवान शिव के प्रिय मास सावन का चल रहा है आज इसका आधा महिना पूर्ण हो चुका है, यों तो इस माह में प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है मगर इस महिने के सोमवार जोकि भगवान भूत नाथ को अत्यंत प्रिय है पर शिव भक्तों का तांता सुबह से ही शिवालयों में लगने लग जाता है,हर,हर महादेव और बोल बम्ब के गगन भेदी जयकारों से संपूर्ण शिवालय परिसर गूंज उठता है,आज भी श्रावण मास के शुक्ल पक्ष पंचमी के सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी तथा जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना की, विशेष कर महिला शिव भक्तों की भीड़ अधिक देखी गई।रात्रि के प्रथम प्रहर में हथनेशवर महादेव मंदिर तथा त्रिलोकेशवर महादेव, त्रिलोचन महादेव, संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर में स्थित महादेव मंदिर तथा बोरझाड एवं अगौनी, तथा अडवाडा में अडकेशवर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ ही आम्बुआ के हथनेशवर महादेव मंदिर में पुजारी शंकर लाल पारिख द्वारा महाआरती की गई तथा महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन गाए गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.