रफ्तार का कहर; स्टेट हाइवे पर ट्रक ने बाइक को रौंदा, 1 महिला की मौत, अन्य 2 गम्भीर घायल…

May

सलमान शैख़@ पेटलावद
थांदला बदनावर स्टेट हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई और अन्य 2 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें डायल 100 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद दर्दनाक हुआ है। म्रतक महिला ग्राम दौलतपुरा थांदला से है। जो अपने सुसर व पुत्र के साथ पेटलावद से अपने घर जा रहे थे।