- करवड़। ग्राम करवड़ में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का भव्य एवं ऐतिहासिक पथ संचलन निकला जिसमे सेकड़ो स्वयंसेवको ने पथसंचलन में भाग लिया। कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार प्रत्येक स्वयंसेवक ने मास्क लगा रखा था । पथ संचलन हायर सेकंडरी स्कूल से आरम्भ होता हुआ नगर के विभिन्न मार्गो में होता हुआ स्कूल परिसर में समापन हुआ। इस दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत किया गया। पथ संचलन की शुरुआत माँ भारती के चित्र पर माल्यापर्ण के साथ हुई । इसके बाद प्रार्थना, संघ गीत का गायन हुआ। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बोद्धिक प्रमुख शुभम जी पंवार थे। उनके साथ मंच पर तहसील पेटलावद कार्यवाह जगदीश जी निनामा थे। श्री शुभमजी ने बताया की संघ की स्थापना 4 बच्चो के साथ डॉ हेगड़ेवारजी ने की थी। स्वयंसेवकों को उनको मातृभूमि और राष्ट्र के प्रति दायित्वों से अवगत कराया। उन्होंने अखंड भारत, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति की रक्षा को जीवन का लक्ष्य बनाने की सलाह दी। पथ संचलन में पुलिस चौकी प्रभारी अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।
Trending
- सापन नदी के पुल पर दिनदहाड़े कार सवार से छीनी सोने की चेन, बैग भी ले गए बाइक सवार बदमाश
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस