थांदला रोड़। नौगांवा-थांदला रोड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन प्रथमिक शाला नौगांवा पर एकत्रीत होकर निकाला गया। संचलन से पहले मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में संघ के खण्ड कार्यवाहक कालूसिंह चरपोटा ने अपने बौद्धिक में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है, साथ ही बताया कि हिन्दू समाज की रक्षा के लिए तत्पर व तैयार रहना एक स्वयं सेवक का काम और कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि प्रथम संघ चालक डॉ केशवराव हेडगेवार ने चार बच्चों के साथ संघ को लेकर चले थे और उनका मुख्य उद्देश्य बिखरे हिन्दू समाज को एकजुट करना था। उन्होंने कहा था कि संघ को समझना है तो दूर से नहीं अपितु संघ के करीब आकर ही संघ को समझा जा सकता है। पथ संचलन में करीब 120 स्वयं सेवक चल रहे थे जो कि थांदला रोड़-उदयगढ़ मुख्य मार्ग से होते हुए धाक फलियां, बड़ा फलियां होकर निकले। ग्रामवासियों व मातृशक्तियों जाह्नवी संजय भाबर, लक्ष्मी दीपा मावी, पार्वती कमलेश कटारा, मंजुला अमलियार, निशा अमलियार, रिया सोनी, कमला परमार, आशा सोलंकी व व्यापारी संघ के मनीष दीक्षित, मुर्तुजा बोहरा, जुजर अली बोहरा, होजेफा बोहरा, आनंद देवल व राज पाल आदि गणमान्य नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन में पुष्प वर्षा कर बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। पथ संचलन पूरे गांव में होते हुए पुनः प्राथमिक शाला नौगांवा पर पहुचा जहा पथ संचलन समाप्त हुआ ।
Trending
- सापन नदी के पुल पर दिनदहाड़े कार सवार से छीनी सोने की चेन, बैग भी ले गए बाइक सवार बदमाश
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस