मेघनगर में दर्दनाक सड़क हादसा: बस की टक्कर से दो युवकों की मौके पर ही मौत

0

लोहित झामर मेघनगर 

झाबुआ जिले के मेघनगर तहसील कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। राजगढ़ से थांदला रूट पर चलने वाली एक बस (क्रमांक MP 46 P 1229) ने मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 45 ME 8024) को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दो नवयुवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान ग्राम बिसलपुर निवासी अर्जुन पिता दलसिंह और ग्राम नागनखेड़ी निवासी सोहिल पिता जम्बूडा पारगी के रूप में हुई है। हादसा सोमवार दोपहर करीब 12:00 से 12:30 बजे के बीच हुआ, जब दोनों युवक बाइक से जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.