झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट-
मेघनगर विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पिपलोदा बड़ा का मामले सामने आया है जहां पर ग्राम के पटेल व पूर्व उपसरपंच और वर्तमान उपसरपंच पति के साथ में ग्रामवासियों ने उठाई आवाज जो कि सरपंच सचिव की लापरवाही के कारण सभी ग्रामवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदा पानी रोड पर बह रहा है जिसके चलते पूर्व में ग्रामवासी व जनप्रतिनिधियों के द्वारा हर ग्रामसभा में की गई नाली की मांग। मगर आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में ग्रामवासियों के द्वारा बताया गया कि सरपंच सचिव हमारी कोई बात सुनने को तैयार नहीं है जो हमारी मजबूरी है कि जो हमें रोड पर बह रहे गंदे पानी पर से रोज निकलना पड़ता है। लेकिन क्या करें कईं वर्षों से हम गांव में नाली बनाने की मांग को लेकर सवाल खड़े करते रहे। मगर हमारी बात कोई सुनने को ही तैयार नहीं है। ग्रामवासी अमरसिंह झाड़ ग्राम पटेल, उपसरपंच पति जसवंत झाड़, पूर्व उपसरपंच जसवंत घोती, जयदीप नायक, बहादूरसिंह नायक, विजय नायक, जिग्नेश नायक मौजूद थे।
क्या कहते हैं जिम्मेदार –
हमारे द्वारा नाली की मांग कर चुके हैं नाली का बजट आएगा तो हम नाली बनवा देंगे। आप हमारी पंचायत के पीछे क्यों पड़े हो, हमारी पंचायत से आपको क्या लेना-देना है क्यों हमें बार-बार परेशान करते हो।
– पति नाथूसिंह निनामा, सरपंच पिपलोदा बड़ा।
नाली के लिये हमने प्रस्ताव बनाकर दे दिया है एक-दो माह में नाली का काम चालू हो जाएगा। आप हमारी पंचायत के पीछे क्यों पड़े हो।
– राधा सिंगाडिय़ा, सचिव, पिपलोदा बड़ा।
Trending
- दराते से मारने की धोन्स देकर कर बाइक छिनने वाले गिरोह के दो सदस्यों को नानपुर पुलिस ने मोटर साइकिल सहित पकड़ा
- नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम: बरझर में ग्रामीणों को किया जागरूक
- पेटलावद न्यायालय से उद्घोषणा जारी, 3 आरोपी फरार घोषित, 18 जुलाई तक पेश होने के आदेश
- नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ शुरू, सीएम डॉ. मोहन बोले- कठोर से कठोर से कदम उठाएगी सरकार
- गहराते जल संकट और जल जीवन मिशन में विसंगतिपूर्ण कार्य को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
- सुरक्षित बचपन की है ढाल, बाल हितैषी बाल चौपाल” अभियान का शुभारंभ
- UCC को लेकर सीएम डॉ. यादव ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- इस पर रुख स्पष्ट करे कांग्रेस
- आलीराजपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: बोरी महाकांड के तीनों दरिंदे गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार निकाला जुलूस; जनता ने बांधे तारीफों के पुल
- मासूम उत्कर्ष को न्याय दिलाने 15 जुलाई को पेटलावद में निकलेगी जन आक्रोश रैली