डोल ग्यारस पर निकला विशाल चल समारोह

- Advertisement -

मेघनगर (भूपेन्द्र बरमंडलिया) 

m1 m2नगर के प्रसिद्ध मेघेष्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ कर भगवान की शाही पालकी आॅरकेस्ट्रा, डीजे अखाड़े के साथ कईं नृत्य टोलियां एवं झांकियो के साथ नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ निकला। उक्त कार्यक्रम उत्सव समिति मेघनगर के तत्वाधान में संपन्न हुआ। समिति द्वारा उत्साह के साथ इस समारोह मंे मनोरंजन के मनमोहक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जगह-जगह समिति के सदस्यों का एवं भगवान के शाही पालकी पर पुष्पवर्षा द्वारा स्वागत भी किया गया। समिति के सदस्य को नगर के प्रबुद्धजनों द्वारा बधाई भी दी गयी। ऐसे संुंदर कार्यक्रम नगर में धर्म की धारा को आगे बढ़ाते हुए नगर की एकता एवं अखण्डता को भी सींचित करते हुए समिति के कोशल सोनी, निलेश भानपुरिया, प्रितेश भानपुरिया, संजय पावेचा, दीलिप देवाणा, अशोक बंधु, अषवंत देवाणा, डाॅ लक्ष्मीकांत सोनी आदि अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
यह रहे आकर्षण का केन्द्र – विशाल चल समारोह में प्रजापती समाज द्वारा मटकी बनाते हुए झांकी, बच्चों द्वारा कृष्ण एवं राधा की झांकी, बुलेट पर नगर भ्रमण करते हुए शंकर पार्वती के साथ गणेशजी की झांकी, क्षेत्रीय आदिवासी नृत्य आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। अखाड़ा द्वारा मुख्य चोराहों पर कईं करतब भी दिखाए गये। दिल्ली एवं इंदौर से आयी हुई डांस गु्रप द्वारा भी कईं भजनों पर सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गयी।
इनके द्वारा किया गया स्वागत – चल समारोह का जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं मालाओं से नगर के हर मार्ग पर स्वागत किया गया। आजाद चैक पर सरस्वती रामायण मंडल, बस स्टैंड पर गोकुल गु्रप, दशहरा मैदान पर भानपुरिया परिवार, पोस्ट आॅफिस पर पंचाल समाज, साँई चैराहे पर साँई मित्र मण्डल द्वारा एवं नगर परिषद् द्वार पर परिषद द्वारा स्वागत एवं अभिवादन किया गया। जगह-जगह चल समारोह के लिये पानी व शरबत की व्यवस्था भी कईं भक्तों द्वारा की गयी।

पत्रकार संघ द्वारा किया गया स्वागत – नगर के मुख्य भंडारी चोराहे पर पत्रकार संघ द्वारा भी उत्सव समिति के कार्यक्रमों की सराहना करते हुए समिति के सदस्यों का पुष्पमालाओं द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के दोरान सलीम शैरानी, प्रकाश भंडारी, विमलजी जैन, मुकेश मेहता, पंकज बडोला, देवीसिंह भूरिया, अनूप भंडारी, अली असगर बोहरा, भुपेन्द्र बरमण्डलीया, दषरथ कट्ठा, प्रकाष प्रजापत, जियाउल हक कादरी आदि उपस्थित थे।