सोंडवा से यूथ कांग्रेस जिला महामंत्री राहुल भयड़िया सहित जनपद अध्यक्ष व सदस्य ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा का दामन थामा 

- Advertisement -

शिवा रावत/प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को आलीराजपुर जिले में तगड़ा झटका लगा है। जिले की सबसे बड़ी जनपद सोंडवा दे राहुल भयडिया के साथ जनपद अध्यक्ष रेवली उषान गरासिया व कई सरपंचों ने कांग्रेस छोड़कर शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गई। उनके साथ कई जनपद सदस्य और सरपंच भी शामिल है। वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान की उपस्थिति में बखतगढ़ के सरपंच सकरिया भाई कनेश, खेरवाड़ा के युवा नेता राहुल भयडिय़ा, जनपद सदस्य खुर्शिया भाई, जनपद सदस्य जयसिंह ठकराला, जनपद सदस्य कंजारिया भाई भिलझीरी, कांग्रेस नेता गणपत भाई कनेश धरवाटा, अब्दूल कलाम मंसूरी, जतन भाई उमरी, दीपू भाई उमरी, सरपंच चीनीया भाई, उदयसिंह डोडवा, ग्राम छकना की माल से रूमालसिंह कनेश, रेवजी भाई,राहुल ठकराव सहित सैंकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

क्षेत्र के विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वन एवं पर्यावरण मंत्री नागरसिंह चौहान ने कहा कि लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतो से जित रही है और तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बन रहे है। आने वाले समय में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आलीराजपुर जिले के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मकू परवाल, जिला महामंत्री नरीग मोरी, मंडल अध्यक्ष गोविंद अवास्या, जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह भयडिय़ा, सोंडवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत, विस्तारक कल्याणसिंह डामोर, छकतला मंंडल प्रभारी निलेश जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण मौजूद थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेन्द्र शर्मा ने दी।

बताया जाता है वर्ष 2018 के विधानसभा चुना में राहुल भयडिया ने कांग्रेस को जिताने में मुख्य भूमिका निभाई थी। बताया जाता है राहुल के साथ ही सभी कार्यकर्ता व जनपद अध्यक्ष एक साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।