बिना लिंक और ओटीपी के खाते से कटे 15 हजार रुपये, युवक ने सायबर शाखा में की शिकायत 

0

शिवा रावत उमराली 

बैंक ऑफ बड़ौदा की आलीराजपुर शाखा में एक ग्रामीण के खाते से बिना ओटीपी, लिंक या अंगूठा लगाए 15000 रुपए कटने का मामला सामने आया है। ग्राम दरकली (ईमली फलिया) निवासी पीड़ित कालिया रावत ने इस मामले में उचित कार्रवाई के लिए सोंडवा पुलिस थाने और आलीराजपुर एसपी कार्यालय की सायबर शाखा में शिकायत दर्ज कराई है।

आवेदन में कालिया रावत ने बताया कि उनके बचत खाते से तीन बार में 5-5 हजार रुपये कट चुके हैं। 17 सितंबर को जब पहली बार पैसे कटने का मैसेज आया तो वे तुरंत बैंक पहुंचे और कर्मचारियों से खाता होल्ड करने को कहा। रावत ने स्मार्टफोन या सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करते हैं। कर्मचारियों ने पासबुक, आधार कार्ड और फोटो लेकर खाता होल्ड करने का आश्वासन दिया, लेकिन लापरवाही के चलते उसी दिन दोपहर 3 बजे उनके खाते से पुनः 5000 रुपये कट गए। अगले दिन जब पीड़ित अपने एक शिक्षित परिचित के साथ बैंक पहुंचा तो कर्मचारियों ने अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा उन्हें ही डांट दिया और कहा कि उन्होंने खुद अंगूठा लगाकर राशि निकाली होगी। पीड़ित रावत का कहना है कि उसने खाता खुलने से लेकर आज तक कभी अंगूठे से राशि आहरित नहीं की है। आवेदक में खाते से कटे 15000 रुपये वापस दिलाने और राशि निकालने वाले की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.