सेमीकॉन इंडिया-2026: मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाएं

0

सेमीकॉन इंडिया-2026 में मध्यप्रदेश सरकार ने अपना राज्य पवेलियन लगाया है, जहां हमारे अधिकारी निवेशकों और व्यवसायियों से संवाद कर रहे हैं। सेमीकंडक्टर एवं इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में मध्यप्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं और सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। देश-विदेश के निवेशकों को प्रदेश में उपलब्ध अवसरों से अवगत कराया जा रहा है। 23-24 अक्टूबर को इंदौर में सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा आयोजन भी होने जा रहा है, जिसमें निवेशकों को आमंत्रित किया जा रहा है। इस क्षेत्र में निवेश से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और निवेशकों को अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। आज दिल्ली में कई कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी संवाद हुआ, जिन्होंने मध्यप्रदेश में निवेश में रुचि व्यक्त की है।

– डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

Leave A Reply

Your email address will not be published.