शासकीय उप माध्यमिक विद्यालय उमराली में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस

0

शिवा रावत, उमराली

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर उमराली मंडल के शासकीय उप माध्यमिक विद्यालय उमराली में योग शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योग को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

मंडल पदाधिकारियों और योग शिक्षकों ने कराया योगाभ्यास

शिविर में मुख्य रूप से उपस्थित मंडल प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, और महामंत्री के साथ योग शिक्षक डेड़ू डूडवे और विक्रम ओहरिया ने उपस्थित सभी लोगों को योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने नियमित योग करने से शरीर और मस्तिष्क पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

प्रमुख जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान, पुवासा सरपंच प्रतिनिधि ज्ञानसिंह कनेश, भाजपा उमराली मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत और वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्षमण बारिया विशेष रूप से शामिल हुए और सभी का उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय स्टाफ का रहा सराहनीय योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा। स्कूल प्राचार्य केशर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शिक्षक विकास राठौड़ और भूरसिंह वास्कले सहित पूरे स्टाफ ने सभी व्यवस्थाएं संभालने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण और स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.