जंगली जानवर ने हमला कर एक युवक सहित दो बच्चों को घायल किया

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

पंचायत क्षेत्र के चौंगडी फलिया में अज्ञात जंगली जानवर के हमले से एक युवक सहित दो बच्चों के घायल होने की खबर है वनविभाग घटना पर नजर बनाए हुए हैं,घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है, सभी स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

हमारे संवाददाता को पूर्व सरपंच तथा पूर्व भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष जुवान सिंह रावत ने बताया कि चौंगडी फलिया में आज अज्ञात जंगली जानवर जिसे ग्रामीण लोमड़ी बता रहे हैं ने खेत में गये एक युवक तथा दो बच्चों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों में मनीषा नवल सिंह, कैलाश मगन, तथा दीपिका केंदू के नाम बताए जा रहे हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं, घटना की सूचना पर वन विभाग का अमला घटना स्थल पर पहुंचा तथा जानकारी प्राप्त की जानवर के पैरों के निशान से जान कारी जुटाईं जा रही है,वन विभाग ने ग्रामीणों को सचेत रहने तथा अकेले खेतों में जाने तथा होशियार रहने की सलाह दी है, घटना से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है क्योंकि यह समय खेतों में काम करने का है जिसके लिए कभी भी वहां जाना पड़ सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.