भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत जनपद पंचायत प्रांगण में 25 जोड़ों का विवाह गायत्री पद्धति से गायत्री परिवार के ट्रस्टी भूर सिंह भिंडे द्वारा संपन्न कराया गया । विवाह कार्यक्रम में जनपद पंचायत अंतर्गत 22 तथा नगर पंचायत क्षेत्र तीन पात्र जोड़े सम्मिलित हुवे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के आतिथ्य रूप में जोबट विधायक सेना पटेल ने विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद वचन देते हुए जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक पटेल ने कहा कि एक बेटी दो कूल को तारती हैं। जो बेटियां विवाह बंधन में बनने जा रही हैं वह अपने वैवाहिक जीवन में अपने माता-पिता के साथ ससुराल पक्ष का भी पूरा ख्याल रखेगी। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो मैं उनके लिए हर समय उपलब्ध हूं।
