जब भी ईश्वर से मांगे पूरी आस्था,श्रद्धा व विश्वास से मांगे वो देने को तैयार हैं-पंडित योगेश शास्त्री
भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर
“ईश्वर हमें देने के लिए तैयार हैं हम जब भी मांगे पूरी आस्था,श्रद्धा व विश्वास के साथ मांगे” यह भी ध्यान रखे कि हमें मांगते भी आना चाहिए।
यह बात सात दिवसीय संगीतमय देवी पुराण के पांचवे दिन कालिका मन्दिर परिसर में व्यासपीठ से विद्वान पंडित योगेश शास्त्री ने कथा श्रावकों से कहीं।
