चंद्रशेखर आजाद नगर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर, रोड किनारे खड़ा युवक घायल

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर में आंबुआ तरफ से तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की बोलेरो वाहन ने रोड किनारे खड़े एक युवक को टक्कर मार दी। हादसा रविवार रात शासकीय अस्पताल चंद्रशेखर आजाद नगर के सामने हुआ।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक कलीम पिता वरसिंह मेहड़ा भील, निवासी आंमखुट, रोड के साइड खड़ा था, तभी तेज गति से आई बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद घायल को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस अज्ञात बोलेरो वाहन की तलाश में जुटी हुई है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 एवं 125(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.