चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य नगरी क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में प्रगति पर देखा जा रहा हैं।नगरी क्षेत्र सहित ग्रामीण में वैवाहिक कार्यक्रमों के बाद भी जनगणना में संलग्न प्रगणक व सुपरवाइजर अलसुबह व देर शाम तो कहीं दिन में भीषण गर्मी के बाद भी फलियों,मोहल्लों में मकान सूचीकरण की जानकारी लेने का कार्य कर रहे हैं।जनगणना में लगे प्रगणक और सुपरवाइजर के अनुसार मकान सूचीकरण के प्रारंभिक कार्य के तहत मकानों की नंबरिंग व नजरी नक्शे में थोड़ा समस्या का सामना करना पड़ा। लेकिन इसके बाद ऑनलाइन एंट्री दर्ज करने में मकान सूचीकरण का कार्य आसानी से आगे बढ़ रहा हैं। प्रगणक व सुपरवाइजर के अनुसार निर्धारित समय सीमा से पूर्व मकान सूचीकरण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगाl

प्रगणक व सुपरवाइजर के कार्य की निरंतर निगरानी व मानिटरिंग ऑनलाइन पोर्टल पर नगर पंचायत सीएमओ व चार्ज अधिकारी सौरभ चौहान,इकबाल मनिहार,मास्टर ट्रेनर्स राजशेखर कुलकर्णी,सहायक हरमल खराडि़या,मेजर जाधव व वरिष्ठ कार्यालय प्रमुख द्वारा देखी जा रही हैं।

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सौरभ चौहान ने समस्त नागरिकों से अपील की हैं कि भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए वे अपने क्षेत्र में जनगणना के लिए आने वाले प्रगणकों को सम्मान के साथ अपने घर परिवार की सही-सही जानकारी देकर जनगणना के प्रथम चरण को सफल बनाएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.