आलीराजपुर-आम्बुआ मार्ग पर डंपर की टक्कर से तीन भैंसों की मौत, एक गंभीर घायल

0

मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ

थाना क्षेत्र के ग्राम पनवानी के कृषक की भैंसें जोकि रात्रि में घर जा रही थी को सड़क पार करने के दौरान एक डंफर ने जोर दार टक्कर मारी जिससे तीन की मौत होने तथा एक गंभीर रूप से घायल होने के समाचार है,वाहन चालक की तलाश जारी है, थाना आम्बुआ में प्रक्ररण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

हमारे संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार ग्राम पनवानी थाना क्षेत्र आम्बुआ निवासी नरसिंह पिता जोहरिया भूरिया ने बताया कि उसकी चार भैंसें रात को घर आ रही थी सभी एक झुंड में चलती हुई सड़क पार कर रही थी तभी एक डंफर वहां से गुजरा जिसके चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन तेज गति से दौड़ाया तथा भैंसों को टक्कर मारी जिससे तीन भैंसों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हुई है घटना इतनी ह्रदय विदारक रही कि एक भैंस डंफर में फंस जाने से उसकी गर्दन बहुत दूर जा कर गिरी जबकि धड़ घटना स्थल पर पड़ा हुआ था।

फरियादी नरसिंह भूरिया की सुचना पर थाना आम्बुआ में अ क्र 176/2026 धारा 281,324 बी एस एस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.