पारा। श्री जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर को भूरा डाबरा स्थित शबरी गौशाला में आयोजित रात्रिकालीन कथा के दौरान संत पंडित कमल किशोर नागर जी को श्रद्धालुओं द्वारा श्रीफल, शाल एवं पुष्पमाला भेंट की गई। इसी दौरान उन्हें एक धमकी भरा संदेश मिलने की बात सामने आने के बाद हिंदू समाज में आक्रोश व्याप्त है। घटना की सर्व हिंदू समाज द्वारा कड़ी शब्दों में निंदा की जा रही है।
इसी मामले को लेकर शुक्रवार को पारा क्षेत्र में सर्व हिंदू समाज के लोगों ने रैली निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। रैली पारा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पारा पुलिस चौकी पहुंची, जहां समाजजनों ने चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर धमकी भरे संदेश की गंभीरता से जांच कराने और दोषी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
