मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामुहिक विवाह अंतर्गत 25 जोड़ का विवाह संपन्न

0

भूपेंद्र चौहान, चंद्रशेखर आजाद नगर

मुख्यमंत्री कन्या योजना के तहत जनपद पंचायत प्रांगण में 25 जोड़ों का विवाह गायत्री पद्धति से गायत्री परिवार के ट्रस्टी भूर सिंह भिंडे द्वारा संपन्न कराया गया । विवाह कार्यक्रम में जनपद पंचायत अंतर्गत 22 तथा नगर पंचायत क्षेत्र तीन पात्र जोड़े सम्मिलित हुवे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आतिथ्य रूप में जोबट विधायक सेना पटेल ने विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद वचन देते हुए जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक पटेल ने कहा कि एक बेटी दो कूल को तारती हैं। जो बेटियां विवाह बंधन में बनने जा रही हैं वह अपने वैवाहिक जीवन में अपने माता-पिता के साथ ससुराल पक्ष का भी पूरा ख्याल रखेगी। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो मैं उनके लिए हर समय उपलब्ध हूं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक माधौं सिंह डावर ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना मध्य प्रदेश शासन की गरीब परिवारों की बेटियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना हैं जिन गरीब बेटियों का कन्यादान माता-पिता नहीं कर पाते उनका कन्यादान सरकार की ओर से मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में किया जाता हैं।डावर ने कहा विवाह बंधन में बंधने वाले वर वधू अपने विवाह के साथ आने वाले दिनों में एक पेड़ अवसर लगाएं जो उनके विवाह वर्षगांठ पर हर वर्ष यादगार बने।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष जगदीश गणावा, नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला डावर,नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायणभाई अरोड़ा,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भाबर,नगर अध्यक्ष राजेश जैन (भास्कर), एसडीएम दीपिका पाटीदार, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर,जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंदर सिंह पटेल, सीएमओ सौरभ चौहान, गायत्री परिजन मनोहर लाल गौड़,अमर सिंह अखाड़िया,मयंक सोनी, विशाल अरोड़ा एवं पार्षदगण,जनपद सदस्यगण,नगर पंचायत,जनपद पंचायत,महिला बाल विकास विभाग,मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन अधिकारी व कर्मचारीगण,वर वधु पक्ष के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन हेमेंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। आभार जनपद पंचायत इंस्पेक्टर प्रदीप एनरोल्ड द्वारा माना गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.