बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट 

सावन सोमवार पर बरझर से करीब 150 श्रद्धालुओं ने कोटेश्वर मां नर्मदा से जल लेकर पहुंचे और जय बडकेश्वर भोलेनाथ व मनेश्वर भोलेनाथ का जल अभिषेक किया । 

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने बरझर क्षेत्र के राठोड़ी फलियां, भूरिया फलियां व पटेल मोहल्ले से जय भोलेनाथ के भक्तों को मां नर्मदा कोटेश्वर धाम की यात्रा करवाकर श्रद्धालु बरझर मां नर्मदा का जल लेकर पहुंचे। सबसे पहले बरझर कस्बे में कांवड़ यात्रा वाहनों में पहुंची और बडकैश्वर मंदिर पर कांवड़ यात्रीयो सहित महेश‌ पटेल ने जल अभिषेक किया । साथ ही कांवड़ का पुल मालाओं से स्वागत कर यात्रा डीजे की धुन पर भक्ति गीत व राष्ट्रीय गीत के बीच  बरझर कस्बे के पंचाल मोहल्ला , लीम चौक मोहल्ला व बस स्टैंड होते हुए गुजरात सड़क मार्ग पर स्थित मुनेश्वर भोलेनाथ के मंदिर पहुंची। जहां पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल ने जल अभिषेक किया। साथ ही कांवड़ यात्रीयो ने जल अभिषेक कर पूजा अर्चना की साथ ही मनेश्वर भोलेनाथ की आरती कर प्रसाद वितरण किया । महेश पटेल के द्वारा बरझर क्षेत्र में यह दूसरी बार कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। साथ ही कहा यदी ओर भी कोई कांवड़ यात्रा में शामिल करना चाहते हैं हम लोग तत्पर हैं । जो भोलेनाथ के भक्त हैं । हम उन्हें यात्रा करवाने के लिए तैयार है । इस अवसर पर पर ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष आम राठोड, सोनू वर्मा , विक्रम शाहू , लहीक मो शेख , हरीश भाबर , अनोपसिह परमार , रमीला बेन , इरसाद खान , महेश‌ मावी , सोमला बारिया आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *