इरशाद खान, बरझर बरझर आलिराजपुर पुलिस परिवार ने मंगलवार को रिंगोल पंचायत के मालमसुरी फलिए में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसके तहत बरझर पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर ने पुलिस परिवार की और से स्टाफ सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पर्थी दादा की जन्म स्थली पहुंच कर पर्थी दादा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके परिवार के पुत्र वीरसिह पर्थी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रिंगोल सरपंच महेश भुरिया चौकी प्रभारी शिवा तोमर आरक्षक दिनेश मुवेल सियाराम डुडवे व ग्रामीण मौजूद रहे। Post navigation बोलेरो वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र घायल, गंभीर हालत में उपचार के लिए ले जाया गया कोटेश्वर से मां नर्मदा का जल लेकर पहुंचे श्रद्धालु, भोलेनाथ का अभिषेक किया