इरशाद खान, बरझर गांगरडी–बरझर–सामलाकुंड मार्ग पर मध्यप्रदेश सीमा से सटा – चंदला चौकड़ी के पास बाटनपुरा में बाइक सवार युवक से लूट की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार रिंगोल के वावफलिया निवासी नरेश पिता उकार कोचरा गांगरडी से बरझर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और कथित तौर पर 70 हजार रुपये लूटने के साथ मोबाइल फोन भी छीन लिया। वारदात के बाद दोनों आरोपी बाइक से फरार हो गए। घटना के समय नरेश अकेले था और डर के कारण बरझर पुलिस चौकी पहुंचा । पुलिस के अनुसार घटनास्थल गुजरात के दाहोद जिले के धानपुर थाना क्षेत्र में आने के चलते उन्हें धानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई। हालांकि सूचना के आधार पर बरझर पुलिस ने घटना का पूरा विवरण दर्ज करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू करने की बात कही है। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चंदला चौकड़ी–बाटनपुरा क्षेत्र में पहले भी लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। Post navigation बरझर में धूमधाम से मना ईद मिलादुन्नबी का पर्व, शान से निकाले गए जुलूस