लोहित झामर, मेघनगर नगर में गोर बंजारा समाज द्वारा सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर धार्मिक आयोजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लंगर प्रसादी ग्रहण की। गोर बंजारा समाज द्वारा पिछले करीब 13 वर्षों से लगातार गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन में समाजजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रकाश पर्व के अवसर पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं नगर के नागरिकों ने भी दरबार में पहुंचकर मत्था टेका और लंगर प्रसादी का लाभ लिया। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक वीरसिंह भूरिया भी पहुंचे और गुरु नानक देव जी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, सेवा और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। विशाल लंगर में हजारों लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की। गोर बंजारा समाज द्वारा पिछले 13 वर्षों से इस परंपरा को निरंतर निभाते हुए सामाजिक एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश दिया जा रहा है। आयोजन में भोपत भाई देवाणा, दिलीप देवाणा, यशवंत देवाणा, दिनेश देवाणा, चीनू देवाणा, रोहित देवाणा, धर्मेंद्र पाटीदार, समरथ प्रजापति, अरविंद राठौर सहित समस्त गोर बंजारा समाज के लोगों का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation फुटतालाब के वनेश्वर मारुति कुटीर में भव्य अन्नकूट महोत्सव संपन्न, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब