इरशाद खान, बरझर
क्षेत्रीय विधायक सेना महेश पटेल ने गुरुवार को बरझर के तमबोलिया फलिया में विधायक निधि से 6 लाख रुपये की लागत से लगी विद्युत डीपी का श्रीफल फोड़कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक सेना पटेल ने कहा कि हर गांव और फलिये में बिजली पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है।

इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि तमबोलिया फलिया में नल-जल योजना का पानी पिछले दो साल से नहीं आ रहा है। इस पर विधायक ने तुरंत कलेक्टर को फोन कर समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने पेयजल की समस्या को गंभीरता से लेते हुए व्यवस्था को जल्द दुरुस्त कर पानी सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया। वहीं, सामलाकुंड में भी ग्रामीणों द्वारा विद्युत डीपी की मांग किए जाने पर विधायक ने तत्काल ठेकेदार को मौके पर पहुंचकर सर्वे करने और जल्द डीपी लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा बोरकुंडिया में कांग्रेस की बूथ स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यहां सभी बूथ व सेक्टर प्रभारियों को मतदाता सूची सौंपी गई, ताकि कटे हुए नामों की जांच की जा सके और नए नाम जोड़े जा सकें। विधायक ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी लंबी लड़ाई लड़ रहे हैं और जब तक जिम्मेदार इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

इस अवसर पर लहीक शेख, हरीश भाबर, सोमला बारिया, महेश मावी, विशाल अरोड़ा, केशव सिंह बारिया, मावला भाई, छतरसिंह भाई और रमेश भाई आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *