इरशाद खान बरझर 

बरझर में मुस्लिम समाज द्वारा ईद मिलादुन्नबी (जश्न-ए-विलादत-ए-मुस्तफा) का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह समाज के लोग व बच्चे हाथों में धार्मिक परचम लिए जामा मस्जिद में एकत्र हुए। यहां से तकरीर व नारों के साथ जुलूस की शुरुआत हुई।

डीजे पर बजते नातिया कलाम के बीच जुलूस प्रजापत मोहल्ला, नीम चौक, बोहरा मस्जिद, पांचाल मोहल्ला और पठान मोहल्ला होते हुए वापस जामा मस्जिद पहुंचा। रास्ते भर बच्चे, युवा और बुजुर्ग हाथों में अलम लिए चल रहे थे। मस्जिद पहुंचने पर मौलाना मोहम्मद अनस ने फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी, जिसके बाद बच्चों को तबर्रुक बांटा गया।

इस अवसर पर सदर हबीब खान, हाजी लियाकत खान, सरदार खान, मोहम्मद खान, इनायत खान, मौलाना मोहम्मद अनस, शहजाद खान, आजाद खान, नूरू खां, जमा खां, सलीम खान, आसिफ खान, शाहरुख खान, बादशाह खान, आरिफ खान, जावेद खान, वसीम खान सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस चौकी प्रभारी शिवा तोमर, नायब तह

सीलदार, पटवारी रावत और पुलिस बल मौजूद रहा।

बोहरा समाज ने भी निकाला जुलूस, पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत

वहीं, बोहरा समाज ने आमिल साहब के नेतृत्व में ईद मिलादुन्नबी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। जुलूस की शुरुआत बोहरा मस्जिद से हुई, जिसमें भाभरा से आए बोहरा समाज के बैंड स्काउट के सदस्य आगे-आगे बैंड बजाते हुए चल रहे थे। समाजजन हाथों में परचम थामे नबी की शान में नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

गांव के विभिन्न मार्गों पर ग्रामवासियों ने जुलूस पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हातिम भाई, जाकिर हुसैन, हुसैनी अली, काईद भाई, मोईज भाई, कुतबी, अब्बासी, हातिम, हकीम, लाला, बुरहान सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *