इरशाद खान, बरझर 

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर थाना आजाद नगर अंतर्गत बरझर चौकी पुलिस ने गुजरात सीमा से लगे माल फलिया बरझर नाले के पास दबिश देकर अवैध बियर की 42 पेटियां जब्त की हैं।

चौकी प्रभारी शिवा तोमर ने पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर कुल 504 बल्क लीटर बियर बरामद की, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग ₹1,38,096 आंका गया है। क्षेत्र से गुजरात राज्य की सीमा सटी होने के कारण शराब माफिया इस तरह के रास्तों का उपयोग अवैध तस्करी के लिए करते हैं। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *