इरशाद खान, बरझर बोलेरो वाहन चालक ने बाईक सवार युवक को मारी टक्कर मार दी। हादसा बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत हाई स्कूल के पीछे हुआ। बाईक सवार युवक रिंगोल का बताया जा रहा है। बरझर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बाईक सवार युवक अरविंद पिता छगन व उसका 10 वर्ष का पुत्र काजु रिंगोल से बरझर की ओर आ रहे थे। तभी बरझर हाई स्कूल के पीछे तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाईक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। अरविंद का एक पैर टुट गया वही पुत्र काजु के दोनों पैर टुट गए। सूचना पर मौके पर पहुंची बरझर पुलिस ने दोनों घायलों को बरझर स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां से परिजन दोनों घायलों को लेकर दाहोद के निजी अस्पताल ले गए। अज्ञात बोलेरो वाहन चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। Post navigation दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत एक युवक गंभीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार को पुलिस ने किया सम्मानित