इरशाद खान, बरझर

बरझर में 77वाँ स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम बरझर में विशाल प्रभातफेरी का आयोजन किया गया। स्कूली छात्र छात्राओं के साथ गांव के गणमान्य नागरिकों ने भी प्रभात फेरी में भाग लिया।

रिमझिम बारिश के बीच नन्हे बच्चों व स्कुली छात्र छात्राओं के साथ गांव के गणमान्य नागरिको‌ ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया । ग्राम पंचायत बरझर की ओर से डीजे की व्यवस्था की गई। प्रभात फेरी में स्कूली छात्र छात्राओं के साथ गांव के गणमान्य नागरिक भी भारत माता की जय घोष के नारे लगाते चल रहे थे डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों ने उत्साह को ओर दुगना कर दिया।

जैसे ही प्रभात फेरी गांव से गुजरी देशभक्ति गीत वह नारों से गांव की गलियां सराबोर हो गई गांव भ्रमण कर प्रभात तेरी पंचायत प्रांगण में पहुंचे जहां पर सरपंच हिमसिह बारिया ने पंच गण व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में झंडा वंदन किया। वह राष्ट्रगान गाकर सलामी दी गई वहीं पंचायत द्वारा गणमान्य नागरिक व स्कूली छात्रों को मिठाई वितरित की गई वहीं कन्या स्कुल बालक छात्रावास कन्या छात्रावास प्रज्ञा प्ले स्कूल न्यू आदर्श विद्या मंदिर आदिम जाति संस्था शासकीय दवाखाना और निजी स्कूलों पर भी ध्वजा रोपण किया गया l स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम बरझर हाई सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में रखा गया जहां पर प्रभारी प्राचार्य केशव सिंह सोलंकी ने झंडा फहराया कार्यक्रम में स्कुली छात्र छात्राओं ने देश भक्ति गीत व भाषण देकर वाहवाही लुटी वहीं बरझर चोकी प्रभारी शिवा तोमर ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ सलामी देकर झंडा फहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *