इरशाद खान, बरझर आजाद नगर थाना की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत महेंद्रा पंचायत के बुडी फलिया के जंगल में शुक्रवार रात 8 बजे के पांच ग्रामिण ने मिलकर गाय की हत्या कर दी। इसके बा गोमांस का बंटवारा कर रहे थे। गो हत्या की जानकारी ग्रामीणों को जैसे ही लगी तुरंत बरझर पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना मिलते ही बरझर चौकी प्रभारी शिवा तोमर स्टाफ सहित मौके पर पहुंचे व हिस्सा बंटवारा कर रहे चार आरोपियों को धर दबोचा। वहीं एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने चारों आरोपीयों को पकड़ कर बरझर पुलिस चौकी पर लाए व पुछताछ कर रही है। पुलिस ने मध्यप्रदेश गो वध अधिनियम को धाराओं में आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। अन्य की तलाश जारी है। वहीं मृत गाय को पीएम के लिए पशु चिकित्सालय लाया गया। पकड़ाए गए आरोपी में महेंद्रा पंचायत के बुडी फलिया निवासी केवन पिता नगरा भील, बड़गांव निवासी प्रकाश पिता वेस्ता भील, बड़गांव पांगा पिता धुलिया भील, बड़गांव नगरा पिता कलजी भील बड़गांव को गिरफ्तार किया। Post navigation 77वाँ स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया बरझर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब, मोटरसाइकिल पर कर रहे थे परिवहन