सुशासन दिवस मनाया, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी

- Advertisement -

थांदला। सुशासन दिवस के रूप में आयोजित भाजपा के पितृ पुरुष, देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती मनाई गइ्र। कार्यक्रम में देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। साथ ही नगर में स्थित उनकी प्रतिमा पर पंहुचकर मल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभर, जिला उपाध्यक्षा सुनीता नटवर पंवार, नगर परिषद अध्यक्षा लक्ष्मी पणदा, उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार, जिला शिकायत समिति बोर्ड की सदस्य माया सचिन सोलंकी, मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, महामंत्री सुनील पणदा, उपाध्यक्ष सुरेश राठौड़, राकेश सोनी, जितेंद्र राठौड़, भाजपा के वरिष्ठ कैलाश आचार्य, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अमित शाहजी, पार्षद धापूबाई वसुनिया, भूमिका सोनी, पार्षद पति सचिन सोलंकी, बूथ अध्यक्ष बंटी अमलियार, भरत ब्रजवासी, आईटी सेल अध्यक्ष अजय सेठिया, जावेद खान , मीडिया प्रभारी मनीष वाघेला, अजा मोर्चा अध्यक्ष गोलू जी फत्रोड, पूर्व मंडल अध्यक्ष पारस  तलेरा, नटवर पंवार, हसन, भय्यूजी, मनीष राजपूत, आनंद राठौड़, भाजपा सोशल मीडिया मंडल संयोजक आशुतोष राठौड़ व भाजपा सोशल मीडिया मंडल सह संयोजक मनीष बैरागी, योगेश प्रजापत आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।