मदरसे में मनाया राष्ट्रीय एकता-संकल्प दिवस, जिला स्तरीय मदरसा खेलकूद स्पर्धा का समापन

- Advertisement -

 

 झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-                                                 अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के संस्थापक सर सैयद अहमद खां के जन्मदिन पर व जिला स्तरीय मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती पर हुआ, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त परी लुकमान रंगरेज को भूतपुर्व सदर, मुस्लिम पंच थांदला अब्दुल सत्तार भाई छीपा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। माध्यमिक स्तर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नाजीया एवं शाजिया जाहीद हुसैन कुरैशी को एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के जिलाध्यक्ष पत्रकार जावेद खान ने प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। नात शरीफ में प्राथमिक स्तर पर मुशाहेदा बशीरूद्दीन और माध्यमिक स्तर पर हाषिम फिरोज रंगरेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिन्हे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला महामंत्री आबिद हुसैन कुरैशी ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। मेहंदी प्रतियोगिता में तंजीला रफीक कुरैशी को पार्षद अफसाना कादर शेख ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खो-खो विजेता हुसैन शकुर लखारा तथा कबड्डी विजेता सलमान मुजफ्फर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इरफान पठान ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मध्यप्रदेश अंजुमन मुस्लिम पंच के संयोजक रियाज खान ने सर सैयद अहमद खां एवं सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन परिचय दिया एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का आभार प्रधान पाठक मुहम्मद अली ने व्यक्त किया।