प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ

0

आलीराजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश को विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए उनका उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसी क्रम में उन्होंने आलीराजपुर जिले के डेकाकुंड रेलवे स्टेशन का वर्चुअल शुभारंभ किया। इसके साथ ही जाेबट–टांडा रोड रेल लाइन एवं डेकाकुंड रेलवे स्टेशन क्षेत्रवासियों को समर्पित की ।

डेकाकुंड रेलवे स्टेशन के प्रारंभ होने से आलीराजपुर जिले के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचल को रेल सुविधा से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर मिला है। रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से क्षेत्र के नागरिकों के लिए आवागमन सुगम होगा तथा व्यापार,रोजगार,शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं तक पहुंच को भी बढ़ावा मिलेगा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

इस अवसर पर सांसद अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा कि डेकाकुंड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ से आलीराजपुर जिले के नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। रेल सुविधा के विस्तार से क्षेत्र में व्यापार एवं रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा विद्यार्थियों और आम नागरिकों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने से जिले के दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के विकास को भी नई गति मिलेगी।

*सांसद, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया पहली ट्रेन से सफर*

डेकाकुंड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ के बाद सांसद  अनीता नागर सिंह चौहान, कलेक्टर नीतू माथुर एवं पुलिस अधीक्षक  रघुवंश सिंह ने नवीन ट्रेन से डेकाकुंड से आलीराजपुर तक यात्रा की। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में बैठे यात्रियों से संवाद किया और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन भी नवीन ट्रेन से यात्रा करने पहुंचे। कार्यक्रम में जोबट विधायक सेना महेश पटेल , अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व मनोज गरवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.