गौ-रक्षक संत को जान से मारने की धमकी, हिन्दू समाज में आक्रोश; मुख्यमंत्री से की कठोर कार्रवाई की मांग

0

जितेंद्र वाणी, नानपुर

झाबुआ जिले के भुराडाबरा स्थित *श्री गुरु कृपा शबरी गौशाला* में 4 सितंबर को जन्माष्टमी उत्सव पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम के दौरान गौ-रक्षक संत एवं प्रसिद्ध कथावाचक *पंडित श्री कमल किशोर जी नागर* को जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

बताया गया है कि सत्संग के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा संत जी को एक धमकी भरा पत्र सौंपा गया। पत्र में उनके द्वारा गौ-संरक्षण के लिए किए जा रहे लोकहितैषी जन-जागरण कार्यों को बंद करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही *श्री गोपाल गौशाला नानपुर* के सदस्यों, ग्रामीणजनों एवं सनातनी गौ-भक्तों में भारी आक्रोश फैल गया।

इस संबंध में आज दिनांक 07 सितंबर 2026 को श्री गोपाल गौशाला नानपुर एवं समस्त हिन्दू समाज द्वारा *पुलिस थाना नानपुर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन को एक ज्ञापन* सौंपा गया।

ज्ञापन में मांग की गई है कि –

1. धमकी भरा पत्र देने वाले अज्ञात आरोपी का शीघ्र पता लगाकर गिरफ्तार किया जाए।

2. दोषी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता के तहत कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।

3. संत जी एवं उनके परिवार को समुचित सुरक्षा प्रदान की जाए।

गौशाला समिति ने कहा कि यह घटना केवल एक संत के विरुद्ध नहीं, बल्कि समस्त सनातन समाज और गौ-संस्कृति पर हमला है। समस्त हिन्दू समाज ने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए प्रशासन से शीघ्र न्याय की मांग की है।

ज्ञापन देते समय गोपाल गौशाला के तरुण कुमार वाणी, संतोष कुमार वाणी ,केशवलाल वाणी, मुकेश वाणी, माली समाज अध्यक्ष गजानन माली ,सुरेश चंद्र वाणी ,डिंपू राठौड, गोलू राठौड़, राजेश माली, प्रदीप क्षीरसागर ,देवेंद्र वाणी शुभम, कमलेश वाणी भगवती, अमित वाणी, योगेश सीताराम वाणी ,मुन्ना मौर्य , हरिओम वाणी सहित अनेक गौशाला सदस्य एवं ग्रामीण जन सहित हिंदू संगठन के व्यक्ति उपस्थित थे ।थाना नानपुर पर पुलिस अधिकारी श्री अवासीया जी को सभी ने उक्त आशय का ज्ञापन सोपा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.