आलीराजपुर। जोबट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सांसद अनिता नागरसिंह चौहान द्वारा विभिन्न ग्रामों एवं फलियों में विद्युत डीपी का लोकार्पण किया गया। इन विद्युत डीपी के प्रारंभ होने से ग्रामीण परिवारों को बेहतर एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा तथा कृषि, घरेलू एवं अन्य आवश्यक कार्यों में सुविधा होगी।
सांसद अनिता नागरसिंह चौहान ने कुल 10 विद्युत डीपी का लोकार्पण किया, जिनकी कुल लागत 1 करोड़ 19 लाख रुपए है। इनमें चामरबेगड़ा पटेल फलिया में 15 लाख, सिंधी में 13 लाख, देहदला उनलीखोदरी में 17 लाख, कोसदुना पटेल फलिया में 14 लाख, जाली पुजारा फलिया में 9 लाख, जाली पीपल फलिया में 8 लाख, जाली तड़वी फलिया में 11 लाख, छोहरी माल फलिया में 11 लाख, छोहरी तड़वी फलिया में 12 लाख तथा बड़ा गुड़ा तड़वी फलिया में 9 लाख रुपए की लागत से विद्युत डीपी स्थापित की गई हैं।
