कांग्रेस ने स्व. इंदिरा गांधी-वल्लभ भाई पटेल को किया याद

- Advertisement -

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि तथा साथ ही साथ लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित व चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। दोनो महान महात्माओं को याद करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि आज समूचा देश हमारे महान नेताओ को याद कर रहा है इसलिए की उनके कुशल नेतृत्व की वजह से ही हमारा देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहा है। देश के प्रति उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक ओर इंदिरा गांधी ने देश को परमाणु सम्पन्न बनाने मे महती भूमिका निभाई जिसकी बदोलत आज हम बड़े से बड़े देश से आंख से आंख मिलाकर बात करने मे सक्षम है। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी ने हा कि इंदिरा गांधी एक साहसी व कुशल नेतृत्व की धनी थी उनके नेतृत्व के द्वारा ही देश ने अनेक उपलब्धि हासिल की बैंको का राष्ट्रीयकरण करना, देश को परमाणु सम्पन्न बनाना, पाकिस्तान को सबक सिखाने आदि ऐसी कई उपलब्धिया है। आज हम सरदार पटेल की भी जयंती मना रहे है वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख नेताओं मे थे ।स्वतंत्र भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे। वे गुजरात कांग्रेस कमेटी के प्रथम अध्यक्ष भी रहे। कांग्रेस की बागडोर संभालने के तत्पश्चात उन्होंने अपने कार्यों से देश के राजनैतिक, सामाजिक और आर्थिक परिदृश्य को प्रभावित किया। आज हम दोनो महान नेताओं की पुण्यतिथि व जयंती मना रहे है। मगर वास्तविक श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलने व देशहित मे उनके कार्यों को आगे बढ़ाने पर ही सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल, असगर पटवारी, राकेश पाठक, अक्षय भट्ट, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेन्द्र नागर, आईटी सेल अध्यक्ष हरीश पंचाल, जितेंद्र धामन, शम्मी खॉन, सरपंच रालु वसुनिया, शंकर डामोर, ओमप्रकाश कटारा, शम्भू डामोर आदि कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत ने किया व आभार पार्षद आनंद चौहान ने माना।