बुद्ध पूर्णिमा, महर्षि नारद जयंती उत्सव व विश्व परिवार दिवस मनाया

- Advertisement -

थांदला। एमजी रोड प्रधान कार्यालय पर कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत भारतीय गोरक्षा वाली जिला संगठन थांदला इकाई द्वारा बुद्ध पूर्णिमा, महर्षि नारद जयंती उत्सव व विश्व परिवार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय मुख्य संचालक एडवोकेट मयूरी धानक थी। विशेष अतिथि रामायण मंडल के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र छाजेड़, थांदला बिहार ग्राम पंचायत के सरपंच नाथूराम डामोर थे। कार्यक्रम के संयोजक गौ रक्षा वाहिनी जिला अध्यक्ष राजू धानक, स्वदेशी जागरण मंच के प्रचार प्रमुख मोहन यादव, अजाजा मोर्चा की मंडल उपाध्यक्ष कमल मेडा मौजूद रहे। संस्था की राष्ट्रीय संचालक मयूरी धानक ने भगवान गौतम बुद्ध महर्षि नागद जयंती की बधाई देकर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कहीद्ध कमल मेडा ने व राजू धानक विश्व परिवार दिवस पर कहा परिवार टूटे नहीं परिवार जोड़े। परिवार में एकता रहे हम आत्मनिर्भर बनने को कहा। इस अवसर पर राधू भूरिया, कैलाश  मेडा, सुरेश सोलंकी, पंडित प्रकाश, जोशी वीर सिंह मुनिया, कमल परमार, राधेश्याम रावल, लव सोलंकी आदि कार्यकर्ता, समाज जन  शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम रावल ने किया। आभार सुरेश सोलंकी माना।