पत्रकार अगर ठान ले तो समाज में सत्य को स्थापित करने से कोई किसी को रोक नहीं सकता-ओझा

- Advertisement -

आलीराजपुर। नारायण…..नारायण…..। यह शब्द सुनते ही हमारे मन में छवि बनती है देवर्षि नारद की जो हाथ में वीना लिए भगवान विष्णु का नाम लेते हुए एक जगह से दूसरे जगह भ्रमण करते रहते हैं। नारद मुनि को एक संचारकर्ता के रुप में जाना जाता है। संचार जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। संचार के माध्यम से ही एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से जुड़ सकता है। यदि जीवन में संचार ना हों तो जीवन शून्य हो जाएगा। आज मनुष्य के पास संचार के कई साधन उपलब्ध है। रेडियो, टेलिविजन, समाचार पत्र, एवं इंटरनेट के जरिए आज एक क्षण में सारी दुनिया की खबर एक साथ पता चल जाती है। किन्तु धरती पर और परलोक में सवर्प्रथम संचार करने का श्रेय नारद मुनि को ही जाता है। उन्हें सृष्टि का पहला संवाददाता कहा जाता है। जो अपना काम सत्य की स्थापना के लिए एक पत्रकार के रुप में पूरी लगन, ईमानदारी के साथ संपूणर् ब्रह्माण्ड में करते थे।ऐसे ही विश्व के प्रथम पत्रकार श्री नारद मुनी की जयन्ती पर विश्च संवाद केेन्द्र मालवा प्रान्त द्वारा अलीराजपुर में भी संवाद कायर्क्रम आयोजित किया गया। विश्व संवाद केन्द्र के जिला मीडिया संवाद प्रमुख रूपेश मकवाना ने बताया की नारद जयन्ती पर स्थानिय सरस्वती शिशु मंदिर टंकी मैदान पर कायर्क्रम का आयोजन हुआ जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार अशोक ओझा द्वारा की गई। वही कायर्क्रम में मुख्य अतिथि शिशु मंदिर समिति अध्यक्ष संजय गुप्ता, श्रत्रिय राजपूत समाज अध्यक्ष भगवानसिंह सिसौदिया उपस्थित थे। कायर्क्रम को प्रारंभ करते हुए सवर्प्रथम विष्व संवाद केन्द्र के मकवाना ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी। जिसके बाद संपूर्ण संचालन प्रचार प्रमुख दिलीप पंवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में युवा पत्रकार गोविन्दा गुुप्ता उदबोधन में नारद मुनी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा की नारद जी देवता, दानव, मानव, ऋषी सभी के बीच जाकर श्रृष्टी के सफल संचालन में सकारात्मक भूमिका निभाते थे, ऐसे ही वतर्मान में हर युवाओं को समाज के प्रति सकारात्मक रूप से नारद जी की भूमिका निभाना चाहिए। वही वरिष्ठ पत्रकार अषोक जी ओझा ने बताया की सम्पुर्ण पत्रकारीता जगत में नारद जी से प्रेरणा लेने की आवश्यकताहै। वतर्मान मेें कुछ पत्रकार जिस तरह से पत्रकारिता कर रहे है वह 

सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत को बदनाम कर रही हैै। इसे सुधारने की आवश्यकता है। वही संजय जी गुप्ता ने अपने उदबोधन में संपूर्ण राष्ट्र में हिन्दुत्व ओर धमर् संस्कृती सनातन धर्म को अक्षुन्य बनाए रखने के लिए हम सभी को नारद जी की भुमिका में आने की आवश्यकता है। कायर्क्रम में खण्ड प्रचार प्रमुख राजेश राठौड, पत्रकार राकेश तवर, प्रदिपसिंह राठौड बटुक भाई सहित कई पत्रकार सामाजिक कायर्कतार् उपस्थीत थे। कायर्क्रम के अन्त में आभार प्रदर्शन राजेश गुप्ता द्वारा किया गया।