ग्राम पंचायत बखतगढ़ के समस्त मंसुरी मुस्लिम परिवार हुए भाजपा में शामिल

May

आलीराजपुर। ज़िला अलीराजपुर की तहसील सोंडवा की ग्राम पंचायत बखतगढ़ के समस्त मंसुरी मुस्लिम अल्पसंख्यक परिवारो को कैबिनेट वन मंत्री नागरसिंह चौहान के द्वारा विगत दिनों भाजपा का गमछा पहनाकर विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।

मप्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा नियुक्त किए गए रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर लोकसभा के सह-प्रभारी मोहम्मद हुसैन मंसुरी (पाकीज़ा) द्वारा बैठक लेकर देश के प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओ तथा कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान व ज़िला पंचायत अध्यक्षा अनीता चौहान के द्वारा किए विकास कार्यो के बारे में अवगत करवाते हुए अपने बूथ पर भाजपा के पक्ष में अधिक मतदान करवाकर प्रत्याशी अनीता नागर सिंह चौहान को ऐतिहासिक मतों से विजय बनाने की बात कही। उक्त कार्यक्रम में अमिर उर्फ़ पप्पू मंसुरी अज्जु मंसुरी अमिन मंसुरी सलीम कुरैशी आशिकुद्दीन मकरानी अ.मजीद रंगरेज़ उपस्तिथ हुए।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता

हाजी अ.सलाम मंसुरी हाजी कुतुबुद्दीन मंसुरी हाजी कमालुद्दीन मंसुरी जलालुद्दीन मंसुरी शैहज़ाद मंसुरी हाफ़िज़ो क़ारी नईम मंसुरी सदर क़यामुद्दीन मंसुरी अमजद मंसुरी सिद्दीक मंसुरी अरबाज़ मंसुरी फखरुद्दीन मंसुरी इमरान मंसुरी इरफ़ान मंसुरी इकरामुद्दीन मंसुरी हैदर मंसुरी ज़करिया मंसुरी क़ादिर मंसुरी सरफ़राज़ मंसुरी रियाज़ शैख़ ज़हिर मंसुरी समीर मंसुरी शैहबाज़ मंसुरी सिकन्दर मकरानी रियाज़ मकरानी इमरान शैख़ सहित अनेको अल्पसंख्यक साथीयो द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण की गई ।