फ्लावरलेट इंग्लिश स्कूल में डिजिटल वोटिंग के माध्यम से छात्र संघ चुनाव हुए संपन्न

0

थांदला। विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यो और मतदान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला में डिजिटल वोटिंग के माध्यम से छात्र संघ चुनाव हुआ संपन्न। डिजिटल वोटिंग के माध्यम से हुई मतदान प्रक्रिया में अलग-अलग पदों पर 39 उम्मीदवारों दावेदारी की थी। जिसमें हेड बॉय के रूप में विद्यालय के छात्र रुद्र भूरिया कक्षा 12वीं एवं हेड गर्ल में छात्रा कुमारी एकता भाबोर कक्षा 12वीं को चुना गया । डिजिटल मतदान प्रक्रिया में विद्यार्थियों के साथ-साथ समस्त स्टाफ ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव की पूरी प्रक्रिया श्री निरंजन निनामा एवं आशीष मावी की देख रेख में संपन्न हुई। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न बनाने में चुनाव प्रभारी मुकेश भाभोर एवं प्रवक्ता अमित मावी की अहम भूमिका रही। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न बनाने हेतु विद्यालय प्रबंधक फादर जार्ज प्रिंसिपल सिस्टर एलिस ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियो की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.