देवउठनी एकादशमी पर बनाई सुंदर रांगोली

- Advertisement -

रितेश गुप्ता, थांदला
देव उठनी एकादशी पर पर नगर कई मंदिरों पर तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। तुलसी विवाह के पूर्व भगवान की बारात निकाली गई व यजमानों द्वारा तुलसी विवाह विधा संपन्न करवाई गई। अवसर पर नगर दीपों से सजाया गया व घरों के आंगन मे सुंदर रांगोली भी बनाई गई। नगर के ब्राह्मण मोहल्ले में युवती जूही उपाध्याय ने कृष्ण तुलसी विवाह का दृश्य प्रस्तुत थ्री-पेटर्न की मनमोहक रांगोली बनाई गई जिसे नगरवासी व कला के प्रेमियों ने सराहा।